फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बीच आगे बढ़ा बालटाल का जत् था

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाबा बर्फानी के दर्शन को जम्मू से रवाना बालटाल का जत्था सुबह करीब साढ़े चार बजे शहर की सीमा से होकर गुजरा। जब जत्था निकला, तो उस समय झमाझम बारिश हो रही थी। वहीं जखैनी के पास एक बस के खराब होने के बाद कुछ समय के लिए यात्रा प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जम्मू से रवाना होने के बाद जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब 3.55 पर टिकरी पहुंचा और जत्थे को टिकरी की सीमा करने में करीब 20 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन सवा चार बजे टिकरी से निकला। वहीं कड़ी सुरक्षा में जत्थे का पहला वाहन शहर के जखैनी इलाके में पहुंचा और चिनैनी नाशरी टनल की तरफ निकल गया। जब जत्था निकल रहा था तो इसी बीच एक बस खराब हो गई। जत्थे के पीछे कुछ वाहनों को रोक दिया गया। करीब 15 मिनट के बाद चालक ने बस को खुद ही ठीक कर लिया और काफिला आगे की तरफ निकल गया।
पहला वाहन सुबह करीब सवा पांच बजे चिनैनी नाशरी टनल पर पहुंचा। जाम की परेशानी होने के कारण जत्थे को चिनैनी की सीमा को पार करने में करीब पौने घंटे का समय लगा। अंतिम वाहन सुबह छह बजे टनल से होकर रामबन की तरफ निकल गया। जत्थे के 71 वाहनों में कुल 1678 अमरनाथ यात्री सवार थे। यात्रियों में 1274 पुरुष और 404 महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें