फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने टोल टैक्स वूसली बंद की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। छह फरवरी की तारीख शुरू होते ही लखनपुर के रास्ते आने और जाने वाले वाहनों का बेरोकटोक बढ़ना शुरू हो गया। रात बारह बजे के बाद आबकारी विभाग ने जारी एसआरओ का पालन करते हुए नान कमर्शियल वाहनों से लखनपुर टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूलना बंद कर दिया। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन इस आदेश से अंजान टोल चुकाने के लिए रुकते तो विभागीय कर्मचारी उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दे देते। इससे वाहन चालकों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने सोमवार को विभिन्न एसआरओ जारी कर टोल टैक्स में छूट वाले उत्पादों की सूची जारी की। मंगलवार को डीसी टोल पोस्ट लखनपुर विशेष पॉल महाजन ने अधिकारियों के साथ कमान संभालते हुए व्यवस्था को लागू कराने की कवायद शुरू कराई। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार नान कमर्शियल निजी वाहनों को आगे जाने की अनुमति दे दी गई। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक काफी खुश हैं चूंकि अब उन्हें लखनपुर में टोल नहीं चुकाना होगा।
रात बारह बजे से उत्पादों में छूट को भी लागू करा दिया गया है। जिन उत्पादों को सूची में हटाया या शामिल किया जाना था उन्होंने रात बारह बजे से ही अमल में लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इससे रुटीन में लगभग ढाई हजार और सीजन के समय में लगभग 3500 लाइट वेट नान कमर्शियल वाहनों को दोनों ओर से छूट मिलेगी।
विज्ञापन

टोल छूट वाले वाहनों को अब नहीं रुकना होगा टोल प्लाजा पर
टोल छूट के बाद भी कमर्शियल वाहनों के साथ आने वाले नान कमर्शियल वाहनों को जाम या फिर देरी की स्थिति का सामना न करना पड़े और ट्रैफिक रूटीन में जारी रहे इसके लिए आबकारी विभाग विशेष प्रबंध करने जा रहा है। डीसी टोल पोस्ट लखनपुर ने बताया कि विभाग ने अभी से काम शुरू कर दिया है और जल्द ही नान कमर्शियल लाइट वेट वाहनों और बसों के लिए अलग लेन कर दी जाएगी। इससे उन्हें टोल लेन में रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन उत्पादों के आयात पर मिलेगी छूट
एसआरओ-68 के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न उत्पादों के आयात पर लखनपुर टोल प्लाजा में टोल की छूट दी गई है।
1 . सेनेटरी आइटम जिनमें टायलेट सीटें, वाश बेसिन, बाथ टब, सिंक सहित सोप होल्डर, टावल राड, टॉयलेट पेपर होल्डर, शॉवर, टैप आदि शामिल हैं लेकिन इसमें बाथरूम फिटिंग की पाइपों को छूट नहीं मिलेगी।
2. लखनपुर टोल प्लाजा से गुड़, चीनी, मनुष्य और जानवरों की दवाओं के आयात को भी छूट के दायरे में रखा गया है।
3. पत्ते वाली सब्जियों के साथ-साथ प्याज, आलू, अदरक और लहसुन के आयात पर भी टोल टैक्स में छूट रहेगी।
4. न्यूजप्रिंट, चाय पत्ती, ट्री स्प्रे ऑयल, गेहूं के बीज, आयोडाइज्ड नमक के साथ साथ नहाने, कपड़े धोने और बर्तन धोने के सभी प्रकार के साबुन पर छूट रहेगी।
विज्ञापन

5. पानी युक्त नारियल और दालों के आयात पर भी अब टोल टैक्स नहीं चुकाना होगा।
एसआरओ-66 के तहत सरकार ने राज्य में पैदा हुए ताजे फलों और जिप्सम के निर्यात को टोल से छूट के दायरे में शामिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें