फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मंसूबे ध्वस्त, दूसरे चरण में 71.1 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकियां, खून-खराबा, पथराव और बड़े हमलों के लिए आतंकियों की घुसपैठ कराने जैसी तमाम करतूतों के बावजूद मतदाता ने पाकिस्तान, आतंकी तंजीमों और अलगाववादियों के मंसूबों को ध्वस्त कर विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में भी लोकतंत्र की जय-जयकार कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को जम्मू और कश्मीर की 18 विधानसभा सीटों पर 71.1 फीसदी मतदाताओं ने वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। उत्साह का आलम यह था कि गुलाबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 81 फीसदी मतदान हुआ। आतंकी घुसपैठ और मुठभेड़ के बाद भी कुपवाड़ा में 62 और हंदवाड़ा में 71 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान के दौरान कुछ स्थानों से विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं में झड़पें भी हुईं। पुंछ जिले में एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं के जख्मी होने की खबर है। कश्मीर के कुछ इलाकों में अलगाववादियों ने पत्थरबाजी कर मतदान को हतोत्साहित करने की कोशिश की लेकिन मतदताओं ने उनकी एक भी नहीं चलने दी।
विज्ञापन


कुलगाम विधानसभा क्षेत्र में चार मतदान केंद्रों पर कोई मतदाता नहीं पहुंचा। कुलगाम विधानसभा  क्षेत्र में 55.44 फीसदी मतदान हुआ है। हालात पर नजर रखने और सीमा पार से होने वाली साजिशों को नाकाम करने के लिए सेनाध्यक्ष इस बार भी रियासत में मौजूद रहे। पहले दो चरणों में हुई बंपर वोटिंग से बुरी तरह बौखलाए आतंकी अगले चरणों के मतदान में खलल डालने के लिए अपनी हरकतें और तेज कर सकते हैं।

आतंक‌ियों की सारी साज‌िशें नाकाम

तमाम साजिशें जम्मू कश्मीर में मतदाताओं के उत्साह को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है। कश्मीर के होमशालीबग में मतदाताओं को रोकने के लिए पत्थरबाजी की घटनाओं से मतदान प्रतिशत पर असर तो पड़ा लेकिन यहां भी आतंकी मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

कश्मीर संभाग की नौ और जम्मू संभाग की नौ विधानसभा सीटों में हर जगह भारी मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरूला के अनुसार जिन 18 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा वोट गुलाबगढ़ विधानसभा सीट (80. 73) में पड़े और सबसे कम 36.50 फीसदी मतदान होमशाली बग में हुआ।

विस्थापित कश्मीरियों के लिए जम्मू और उधमपुर में बनाए गए माइग्रेंट पोलिंग बूथ पर 58.56 फीसदी मतदान हुआ। पांच जिलों की 18 सीटों में हुए मतदान में से कुल 2181 मतदान केंद्रों में से 143 मतदान केंद्रों  अतिसंवेदनशील रहे। मतदान केंद्रों पर 296  डिजिटल कैमरे, 216 वीडियो कैमरे और 178 मतदान केंद्रों में वेब सिस्टम लगाए गए थे। नरुला का कहना है कि मतदाताओं में गजब का उत्साह है।
विज्ञापन

18 सीटों पर हुए मतदान का औसत

गुलाब गढ़      80.73 फीसदी
रियासी        80   फीसदी
गूल अरनास   80.28  फीसदी
उधमपुर       79.74 फीसदी
चिनैनी        75.48 फीसदी
रामनगर       75.19 फीसदी
मेंढर          72 फीसदी
पुंछ हवेली     73.39 फीसदी
सूरनकोट      65.0 फीसदी
करनाह        75.0 फीसदी
कुपवाड़ा       62.0 फीसदी
लोलाब         55 फीसदी
हंदवाड़ा        71.0 फीसदी
लंगेट          71.64 फीसदी
नूराबाद        77.60 फीसदी
कुलागाम       55.44 फीसदी
होमशालीबग    36.50 फीसदी
देवसर         60.03 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें