जम्मू। गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के 71 अफसरों और कर्मचारियों को बहादुरी और बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाएगा। बहादुरी के लिए 52 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस मेडल दिया जाएगा। दो अधिकारियों को उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा 17 अधिकारियों और कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा।
पुलिस मेडल पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में डीआइजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी, डीआइजी विधी कुमार बिर्दी, एसएसपी संदीप चौधरी, एसएसपी ताहिर सलीम खान, एसपी जीवी संदीप चक्रवर्ती, एसएसपी अब्दुल वाहिद शाह, फॉलोवर अब्दुल्ला, एसपी आशीष कुमार मिश्रा, डीएसपी फारूक अहमद भट्ट, डीएसपी तारिक मोहम्मद, डीएसपी तारिक महमूद, डीएसपी फैयाज हुसैन शाह, डीएसपी सज्जाद अहमद मलिक, डीएसपी मशकूर अहमद, एसआइ अहमद डार, एएसआइ रियाज अहमद लोन, कांस्टेबल रशीद रसूल, एसआइ रियाज अहमद, एएसआई जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल हुसैन मीर, डीएसपी साहिल शर्मा, एएसआई सगीर अहमद, एसपी ताहिर अशरफ, इंस्पेक्टर जावेद अहमद, मोहम्मद इरफान, हेड कांस्टेबल ताहिर अहमद, डीएसपी शाहजहां चौधरी, एएसआई मोहम्मद रफी मलिक, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रियाज अहमद बाबा, फिरदौस अहमद, कांस्टेबल रियाज अहमद, डीएसपी अरविंद कुमार, कांस्टेबल जावेद अहमद, एसआई युसूफ उमर, हेड कांस्टेबल फिरोज अहमद लोन, एसआइ जहूर अहमद वानी, हेड कांस्टेबल शमी अहमद डार, डीएसपी राकेश अकरम, इंस्पेक्टर मुदस्सर अजीज, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल नजीर अहमद, डीएसपी मोहम्मद इदरीज वाणी, हेड कांस्टेबल खुर्शीद अहमद, फिरोज अहमद सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल बिलाल अहमद, दाऊद अहमद फॉलोवर बशीर अहमद शेख, एसएसपी शमशीर हुसैन, हेड कांस्टेबल खुशाल हुसैन शाह, कांस्टेबल रियाज अहमद मीर, एसआइ प्रवीण कुमार, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल तारिक अहमद खोजा और इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह शामिल हैं।
उल्लेखनीय सेवा पदक
जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर उल्लेखनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें एडीजी ट्रैफिक टी नामग्यिाल और एडीजी एसएसजी शिव दर्शन सिंह जम्वाल शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा के लिए 17 कर्मचारियों को सम्मान
वहीं उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल पाने वाले 17 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों में एसएसपी शक्ति पाठक जो मौजूदा एसएसएफ डायरेक्टर के पद पर नियुक्त हैं के अलावा एसएसपी ट्रैफिक सिटी कश्मीर जावेद अहमद कौल, एसएसपी पीसीआर श्रीनगर शाहिद मेहराज राथर, एसपी सीआइडी सेल नई दिल्ली डॉण् अजीत सिंह, एसएसपी सीआइडी सीआइके श्रीनगर अल्ताफ अहमद खान, एसएसपी एआइजी पर्सनल राजेश्वर सिंह, एसएसपी एसीबी जेके जम्मू संदीप वजीर, एसएसपी आरआर 14 बटालियन अनीता शर्मा, एसएसपी कमांडेंट आइआर 20 बटालियन बकर समून, एसएसपी सांबा राजेश शर्मा, एसएसपी एपीसी पुलवामा शमशेर हुसैन, एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल, डीएसपी सुनमति गुप्ता, सब इंस्पेक्टर ऋषि कुमार, सब इंस्पेक्टर मंजूर अहमद राथर और हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम दास शर्मा शामिल हैं।
हिबजुल आतंकियों को मारने वाले भी सम्मानित
केंद्र ने आईटीबीपी के दो कर्मियों को भी सम्मानित किया है। 2017 में हिजबुल के दो आतंकियों को मौत के घाट उतारने वाले सहायक कमांडेंट अनुराग सिंह और लद्दाख में बार्डर पर 2019 में चीनी सैनिकों का सामना करने वाले उप कमांडेंट राजेश लूथरा को बहादुरी पुरस्कार दिया गया है। सीबीआई एसीबी जम्मू के डीएसपी विवेक धीर को राष्ट्रपति का उत्क़ष्टठ सेवा पुरस्कार दिया गया है।
जेल विभाग के दस अफसरों को डीजीपी अवार्ड
जम्मू। जेल विभाग के 10 अफसरों और कर्मियों को डीजीपी अवार्ड दिया गया है। डीजीपी वी के सिंह ने डीआईजी एमएस लोन, जम्मू जेल के एएसपी विजय कुमार, सेंट्रल जेल जम्मू के हेड वार्डन अब्दुल राशिद, जिला जेल उधमपुर अनिता गिल, श्रीनगर सेंट्रल जेल सहदेव सिंह, जिला जेल कुपवाड़ा के अहमद गनेई, जेल मुख्यालय के हेड वार्डन चालक बलवीर सिंह, उप जेल रियासी के सुभाष चंद्र, श्रीनगर सेंट्रल जेल के वार्डर शमीद अहमद और बारामुला जेल के रसोईए नजीर को सम्मान दिया गया है।