सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के 400 अधिकारी जिसमें केएएस व आईएएस अधिकारी हिस्सा लेंगे। वहीं देश के दस राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 300 प्रतिनिधि सेमी वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लेंगे।
श्रीनगर के एसकेआईसीसी में एक जुलाई से शुरू हो रहे सुशासन अभ्यास की प्रतिकृति विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में जम्मू कश्मीर समेत दस प्रदेशों के 700 प्रतिनिधि सेमी वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता और डीएआरपीजी के सचिव संजय सिंह की मौजूदगी में सम्मेलन का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर डीएआरपीजी के अतिरिक्त सचिव वी श्रीनिवास ने उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
सम्मेलन के दौरान आपका बैंक आपके द्वार, वन नेशन वन राशन कार्ड, उड़ान, ई ऑफिस, बिहारी स्कूली शिक्षा बोर्ड की तरफ से बहु अन्वेशन और परीक्षा प्रणाली में सुधार, ठोस कचरा प्रबंधन, आयुष्मान भारत पीएमजेवाई, जम्मू कश्मीर में कोविड प्रबंधन, जम्मू कश्मीर में बैक टू विलेज अभियान समेत कई योजनाओं व कार्यक्रमों पर सम्मेलन में विशेष चर्चा होगी।