शुक्रवार देर रात श्रीनगर जिले के परिमपोरा इलाके में सीआरपीएफ का एक बुलेटप्रूफ वाहन के दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सहित सात जवान घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएप के 53वीं बटालियन का बुलेट प्रूफ वाहन पंजीकरण संख्या JK05D-1081 श्रीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में सब इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी समेत सीआरपीएफ के सात जवानों को चोटें आईं और उन्हें निकटवर्ती नूरा अस्पताल एचएमटी ले जाया गया। जहां से उनके हालत को देखते हुए एसएमएचएस रेफर कर दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों में सब इंस्पेक्टर जीडी पासवान और हेड कांस्टेबल गुलज़ार अहमद की हालत गंभीर बताई जाती है।
पांच घायलों में से तीन की पहचान हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश और कांस्टेबल डमरू गोगोई के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, "कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।"