फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बडगाम से सेना के जवान का नहीं हुआ अपहरण, रक्षा मंत्रालय ने कहा- वह सुरक्षित हैं

Sat, 09 Mar 2019 08:13 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना( फाइल फोटो)
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने बडगाम जिले से आतंकियों द्वारा सेना के जवान का अपहरण होने की खबरों का खंडन किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह सुरक्षित हैं इसलिए अटकलों से बचा जाना चाहिए।
विज्ञापन




इससे पहले शुक्रवार शाम को यह खबर मिली थी कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से आतंकियों ने एक जवान का अपहरण कर लिया है। बताया गया था कि जवान 15 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया गया । यह भी कहा गया कि जवान उत्तराखंड के देहरादून में तैनात था। लेकिन, अब रक्षा मंत्रालय ने इन खबरों का खंडन किया है।
विज्ञापन


पहले यह खबर थी कि बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के काजीपोरा गांव से रात में आतंकियों ने छुट्टी पर घर आए जैकलाई (जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री) के जवान मोहम्मद यासीन का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने बताया था कि आतंकी उसके घर पर पहुंचे और उसे उठा ले गए। कहा गया कि परिवार के लोगों ने विरोध किया, लेकिन आतंकी नहीं रुके। 
 
इसके पहले भी आतंकियों ने कई जवानों का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। पिछले साल ईद पर घर जा रहे पुंछ निवासी जवान औरंगजेब का आतंकियों ने अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटनाक्रम में शुक्रवार रात में किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर के पीएसओ का एके 47 हथियार को अज्ञात लोगों ने लूट लिया। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें