फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का हादसे में मरने के वालों में एक कश्मीरी

Mon, 14 Sep 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हज कमेटी की ओर से जिन 11 हाजियों की जेद्दा में मौत होने की सूची जारी की गई है, उनमें एक जम्मू-कश्मीर के भी हाजी हैं।
विज्ञापन


कमेटी की ओर से जारी मृतकों की सूची में राज्य के हसन खैराज (जेकेआर 8305), आंध्र प्रदेश के मोहम्मद अब्दुल खदार और फातिमा (दोनों एपीएफ 478), कर्नाटक की जाकिरा बेगम (केएआर 4722), महाराष्ट्र के जफर शेख (एमआचआर 20369), पंजाब की तबस्सुम (पीबीएफ 98) और यूपी के मोहम्मद हनीफ (यूपीएफ 20914) हैं। कान्सयूलेट जनरल आफ इंडिया, जेदाह की साइट पर सूची जारी की है।

11 सितंबर को हराम शरीफ में हुए हादसे में बिना पहचान वाले 108 श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 83 लापता केस भारतीय हज कमेटी से रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीओ से जारी मृतकों की सूची में दो भारतीय हैं, जो फजल टूर हैदराबाद के जरिये हज आए थे। इनमें शमीमा बानो और खादेर बी के नाम हैं। भारतीय हज कमेटी ने जिन तीन लापता की सूची जारी की, उनमें हैदर शैफुद्दीन, शेख हैदर शेख और शेख अलाउद्दीन उमर (तीनों महाराष्ट्र) शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें