फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 677 संक्रमित, 796 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वेद, उनकी पत्नी, बेटा, किश्तवाड़ में शिक्षा विभाग का अधिकारी सहित 677 लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 313 और कश्मीर से 364 लोग संक्रमित हुए। प्रदेश में अब तक 84708 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 9866 मामले सक्रिय हैं। पूर्व डीजीपी वेद ने परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने की जानकारी अपने ट्वीटर पर साझा करते हुए पिछले 2 हफ्ते में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से कोविड टेस्ट करवाने की अपील की है। राहत यह है कि संक्रमित मामलों से अधिक 796 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस बीच प्रदेश में 7 और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 3 और कश्मीर से 4 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिला जम्मू में चौबीस घंटे में 121 लोग संक्रमित मिले। अब तक जिले में 228 लोगों की मौत हो चुकी है। जीएमसी जम्मू में राजोरी निवासी 60 वर्षीय और लक्कड़ मंडी जानीपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। राजोरी में 41, उधमपुर में 16, डोडा में 23, कठुआ में 7, पुंछ में 12, सांबा में 21, किश्तवाड़ में 40, रामबन में 9 और रियासी में 23 लोग संक्रमित हुए। कश्मीर में श्रीनगर से 145, बड़गाम से 35, बारामूला से 53, पुलवामा से 43, कुपवाड़ा से 18, अनंतनाग से 14, बांदीपोरा से 24, गांदरबल से 22, कुलगाम से 9 और शोपियां से 1 व्यक्ति संक्रमित हुआ।
प्रदेश में 1584 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना के 1584 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 617194 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। कुल 9866 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 3985 और कश्मीर से 5881 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 438 और कश्मीर से 903 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 73502 मरीज ठीक हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 29540 और कश्मीर से 43962 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें