फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 370 हटने के बाद अब तक 631 बाहरी लोगों ने खरीदी जमीन, कीमत 130 करोड़ से अधिक

Sat, 01 Nov 2025 03:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में 378 बाहरी लोगों ने 212 कनाल जमीन खरीदी जिसकी कीमत करीब 90.48 करोड़ रुपये है। वहीं कश्मीर संभाग में 253 बाहरी लोगों ने करीब 173 कनाल जमीन खरीदी जिसकी कुल कीमत करीब 39.49 करोड़ है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में 631 बाहरी लोगों ने जमीन खरीदी है। इन सौदों का कुल मूल्य 130 करोड़ रुपये से अधिक है। यह जानकारी विधायक शेख एहसान अहमद के प्रश्न के जवाब में विधानसभा दी गई।

विज्ञापन


जवाब के अनुसार, जम्मू संभाग में 378 बाहरी लोगों ने 212 कनाल जमीन खरीदी जिसकी कीमत करीब 90.48 करोड़ रुपये है। वहीं कश्मीर संभाग में 253 बाहरी लोगों ने करीब 173 कनाल जमीन खरीदी जिसकी कुल कीमत करीब 39.49 करोड़ है।

सरकार के अनुसार, अगस्त 2019 के सांविधानिक बदलावों के बाद जम्मू-कश्मीर में बाहरी नागरिकों को भी संपत्ति खरीदने का अधिकार मिला है। तब से अब तक अलग-अलग जिलों में गैर-निवासियों ने व्यावसायिक और आवासीय प्रयोजन के लिए जमीन खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें