आरएस पुरा। कोठे स्लैड की लिंक सड़क जर्जर होने पर पंचायत के लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर तारकोल डालकर इसे पक्का कराए जाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच तिलक राज भगत ने कहा कि वर्षों से इस सड़क की हालत जर्जर है। संबधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बावजूद सड़क पर तारकोल डलवा कर पक्का नहीं किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल मोहिंद्र लाल, रविदास, कपूूर चंद, देवराज, जनक राज, बिशनदास, बोधराज, मनोहर लाल सहित कई महिलाओं ने कहा कि आरएस पुरा, बिश्नाह, अरनिया को जोड़ने वाली सड़क होने पर पूर्व विधायक ने भी कारगर कदम नहीं उठाए तीन किलोमीटर सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे बने होने पर ग्रामीणों का आनाजाना मुश्किल बना है। ग्रामीणों ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा होने पर राज्यपाल के सलाहकार भी लोगों की दिक्कतों का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को लोगों की परेशानियों का समाधान नहीं करा रहे, जिसके चलते ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अखनूर फोटो
गलियों की हालत में किया जाए सुधार
अखनूर। मांडा क्षेत्र की कई गलियों की खस्ता हालत होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि गलियों की हालत में सुधार लाया जाए। साथ ही पानी की निकासी के लिए नालियों की मरम्मत की जाए। कस्बे के मांडा क्षेत्र के कई गलियां में तारकोल ही नहीं डाली गई है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में गालियों में जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है। कई आर प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी गली की मरम्मत नहीं की गई। ब्यूरो