फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानपुर में कुल्ला राख, पांच मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। होटार पंचायत के ब्याली गांव में शनिवार को बक्करवाल समुदाय के एक रिहायशी कुल्ले में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान राख होने के साथ ही पांच घोड़ों की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ब्याली निवासी मोहम्मद यासीन के कुल्ले में शनिवार दोपहर को उस समय आग लग गई, जब वह मवेशियों को चराने के लिए बाहर गए हुए थे। मौके पर सिर्फ दो छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे। कुल्ले से धुंआ उठते देख एक महिला ने बच्चों को आग से दूर किया और उसके बाद ग्रामीणों को सूचित किया। मगर उस समय तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही सरपंच अशोक कुमार, नायब सरपंच हाशिम अली व बक्करवाल यूनियन के प्रधान मुस्तफा कुरैशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें