फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सेना ने सांबा सेक्टर में तैनात की बैट एक्शन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलवामा में फिदायीन हमले के बाद भारत की ओर से पीओके में पाक में घुस कर आतंकी शिविरों पर की गई कार्यवाई और भारतीय पायलट की सकुशल रिहाई के बाद पाकिस्तान सरकार व सेना की काफी किरकिरी हो रही है। यही नहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भी कहा था कि हम बदला लेंगे। इस पर पाकिस्तान सेना की ओर से सांबा सेक्टर में बैट एक्शन टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों को ऐसे इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान सेना ने बदला लेने के लिए सांबा व हीरानगर में बैट एक्शन टीम को तैनात किया है। सूत्रों की मानें तो हीरानगर के बोबिया क्षेत्र के उस पार पाक रेंजर्स की सुकमाल पोस्ट जो आतंकियों का लांचिग पैड भी है वहां पर बैट टीम को तैनात किया है। सूत्रों के अनुसार उनमें कुछ खूंखार आतंकवादी भी शामिल हैं। यह पहला मौका है जब सांबा सेक्टर में बैट टीम को तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं कि पाक सेना की बैट एक्शन टीम नदी नालों में बने अग्रिम पोस्टों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार गत दिनों सेना प्रमुख विपिन रावत ने भी सांबा में सेना व बीएसएफ के उच्च अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए थे। सूत्रों की मानें तो पाक की बैट एक्शन टीम सांबा व हीरानगर सेक्टर की भारत पाक सीमा पर कोई बड़ा हमला करने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें