कटड़ा। शारदीय नवरात्र पर इस बार पहले सात दिन में ढाई लाख भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। पिछले वर्ष नवरात्र के पहले सात दिन में दर्शन करने वालों की संख्या 2.4 लाख थी।
पहले नवरात्र पर 37583, दूसरे दिन 31207 व तीसरे दिन 32814 भक्तों ने भवन में माथा टेका था। चौथे दिन 43666, पांचवें दिन 39185 व छठे दिन 33798 भक्त भवन की ओर रवाना हुए थे। सातवें दिन शाम आठ बजे तक तीस हजार का आंकड़ा पार हो चुका था, जबकि कक्ष के बंद होने में अभी समय था। ब्यूरो