फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाहट में आतंकी बना रहे पुलिस परिवारों को निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में पुलिस कर्मियों के परिवारों को आतंकी निशाना बनाकर पुलिस के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। ताकि पुलिस से जुड़े लोगों में डर पैदा किया जा सके। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों की यह बौखलाहट है। जो साजिश करने पर मजबूर कर रही है, लेकिन पुलिस इससे डरेगी नहीं। रही बात आतंकियों के परिवारों की, तो पुलिस किसी निर्दोष को कुछ नहीं करती।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों का साथ देने वालों पर ही कार्रवाई होती है। आतंकी पुलिस के खिलाफ प्रोपेगंडा कर रहे हैं। उधर, आतंकियों द्वारा पुलिस कर्मियों के बेटे और भाइयों का अपहरण करने के मामले में पुलिस कोई तोड़ नहीं निकाल पाई है। पुलिस के आला अधिकारी इस पर कोई जवाब नहीं दे पा रहे। इतना जरूर है कि पूरे कश्मीर संभाग में पुलिस कर्मियों के परिवारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है, ताकि पुलिस कर्मियों के परिवारों को आतंकियों से सुरक्षित रखा जा सके। कश्मीर संभाग में तैनात पुलिस के कुछ सीनियर अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों की इस करतूत से पुलिस डरेगी नहीं। पुलिस अपने कर्मियों को लेकर भी गंभीर है। आतंकियों से उन्हें कैसे महफूज रखना है, उसका तरीका निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें