फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलोड़ा में पेड़ की चपेट में आने से पांच खंभे गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-अखनूर फोरलेन के निर्माण में शुक्रवार को पेड़ों के कटान के दौरान पलोड़ा क्षेत्र में एक विशाल पेड़ के गिर जाने से पांच खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 33 केवी लाइन को नुकसान पहुंचा। बरनाई, पलोड़ा सहित दर्जनों इलाकों में देर रात तक घंटों बिजली गुल रही। जिससे लोगों को तपिश में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय शर्मा ने बताया कि पेड़ गिर जाने से मुख्य सप्लाई लाइन को नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

फोरलेन में सड़क के किनारे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इसमें कई विशाल पेड़ काटे जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को एक विशाल पेड़ के गिर जाने से पलोड़ा क्षेत्र के पास पांच खंभे उसकी चपेट में आ गए। पेड़ के दबाव के कारण खंभों पर सप्लाई के लिए डाली गई तार टूट गए। जिससे आगे की सप्लाई बंद हो गई। इससे बरनाई, पलोड़ा, मुट्ठी, अपर बरनाई, दरमाल, ड्रीम सिटी आदि इलाकों में घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। लाइन के अधिक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसकी मरम्मत में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें