फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गली में गिरी पस्सियां, पंचैरी मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को जंगल गली में पस्सियां गिरने से पंचैरी-उधमपुर मार्ग बंद हो गया। सुबह से ही मार्ग बंद होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आईं। पंचेरी और मोंगरी के करीब दो दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। दोपहर बाद प्रशासन ने पस्सियां हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

उधमपुर से करीब 18 किमी दूूर जंगल गली क्षेत्र में सुबह के समय बारिश के कारण अचानक मार्ग पर पस्सियां गिर गईं, जिससे करीब दो दर्जन गांवों का आवागमन बंद हो गया। करीब पांच हजार की आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। सुबह पहली बस रवाना होने के बाद शाम तक कोई भी वाहन क्षेत्र से गुजर नहीं पाया।
पस्सियां गिरने सेक्षेत्र के दोनों और सार्वजनिक वाहन को पकड़ने के लिए लोगों को पैदल रास्ता तय करना पड़ा। लोगों ने पस्सियों और पहाड़ी के रास्ते से पैदल रास्ता तय किया। कार्यालयों में भी कर्मचारियों की संख्या कम रही और बैंक का कामकाज भी प्रभावित हुआ। मार्ग के खुलने में समय लग सकता है। अगर बारिश हुई तो पस्सियां हटाने के काम में और देरी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें