उधमपुर। शहर के एमएच चौक इलाके में मंगलवार देर रात को टाटा 207 वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे देविका नदी में जा गिरी। हादसे में जम्मू के सुभाष नगर इलाके के दो किशोर व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक फरार हो गया है। पुलिस जांच कर रही है कि चालक फरार क्यों हुआ।
रात करीब नौ बजे पत्नीटाप से जम्मू की तरफ जा रही टाटा 207 वाहन नंबर जैसे ही एमएच चौक इलाके में पहुंचा कि वह आगे बढ़ने के बजाय पुल से देविका नदी में जा गिरा। लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से रश्मी ;16द्धए अंशु गुप्ता ;18द्ध और अक्षय शर्मा ;15द्ध तीनों निवासी सुभाष नगर जम्मू को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कुछ समय के बाद क्त्रस्ेन को मौके पर बुलाया गया। क्त्रस्ेन ने वाहन को निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाल कर जाम को खुलवा कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी। पुलिस तीनों घायलों के होश में आने का इंतजार कर रही हैए ताकि इनके पूछताछ कर पता चल सके कि ये तीनों कहां से कहां जा रहे थे।