फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन का पैगाम लेकर 60 पाकिस्तान निवासी श्रीनगर पहुंचे

Wed, 20 Aug 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
करवान-ए-अमन बस सेवा का लाभ उठाते हुए एक साथ 60 पाक अधिकृत कश्मीर के निवासी श्रीनगर पहुंचे, जबकि केवल दो कश्मीरी नागरिक सीमा पार मुजफ्फराबाद गए। इसी दौरान 65 स्वदेश वापस लौटने वाले भी उडी सेक्टर स्थित आखरी मिलिट्री पोस्ट कमान पोस्ट के रास्ते लौटे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पाक अधिकृत कश्मीर के 60 नागरिक, जिनमें 19 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं, कमान पोस्ट के रास्ते अमन सेतु पार कर अपने रिश्तेदारों से मिलने कश्मीर पहुंचे।

इसके अलावा पांच कश्मीरी नागरिक, जिनमें एक बच्चा भी है, पाक अधिकृत कश्मीर में अपने रहने की अवधि पूरी कर रिश्तेदारों से मिलने के बाद लौटे। इस दौरान केवल दो कश्मीरी अपने रिश्तेदारों से मिलने मुज्जफराबाद गए।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि इस बस सेवा के शुरू होने से हजारों उन परिवारों को लाभ हुआ है जो 1947 में भारत-पाक बंटवारे के दौरान बिछुड़ गए थे। यह बस सेवा प्रधान मंत्री डा. मनमोहम सिंह ने 7 अप्रैल, 2005 को शुरू की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें