फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 24 घंटे में 6 की मौत, आंकड़ा 100 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के पांव पसारने के साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच कश्मीर और 1 जम्मू संभाग में मौत हुई। इसके साथ कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचकर 102 हो गया है। इसमें 13 मौतें जम्मू संभाग और 89 कश्मीर संभाग में हो चुकी हैं। मंगलवार को प्रदेश में 260 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें 32 जम्मू और 115 कश्मीर संभाग से हैं। राहत यह रही कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 137 पॉजिटिव मरीज रिकवर भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 22 और कश्मीर से 115 मरीज शामिल हैं। अब तक प्रदेश में 4722 पॉजिटिव मरीज रिकवर हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 1158 और कश्मीर से 3564 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव मामलों में श्रीनगर से 46, बारामुला से 44, कुलगाम से 64, शोपियां से 19, अनंतनाग से 17, कुपवाड़ा से 1, पुलवामा से 14, बड़गाम से 19, बांदीपोरा से 3, गांदरबल से 1, जम्मू से 12, रामबन से 5, कठुआ से 5, सांबा से 1, राजोरी से 2 मामले शामिल हैं। कुल पॉजिटिव 260 मामलों में 22 ट्रैवलर और 238 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। जम्मू में आए 12 मामलों में 9 ट्रैवलर और तीन स्थानीय हैं। इसमें एक गर्भवती महिला सैन्य अस्पताल में भर्ती थी और उसे अब गांधीनगर अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा दो संक्रमित मामलों में संपर्क वर्ग से एक आरएस पुरा से और एक अन्य चालक शामिल है। आरएसपुरा के मामले में बेटे के बाद पिता संक्रमित हुआ है।
प्रदेश में 2892 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को 2892 कोरोना के संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 281581 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 39866 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 2674 को अस्पताल में आइसोलेशन, 36 को अस्पताल में क्वारंटीन, 46912 को घर पर सर्विलांस पर रखा गया। इसमें 191992 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 365058 सैंपलों में से 357561 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 7497 पाजिटिव मामलों में से 2674 सक्रिय हैं। इसमें 441 जम्मू संभाग और 2233 कश्मीर संभाग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें