फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: खाई में गिरी सूमो, बिहार के 7 लोग मरे

Thu, 19 Mar 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी भूस्खलन के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे कल शाम को चार दिन बाद खुला। खुलते ही बनिहाल के पास एक भीषण हादसा हुआ जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा श्रीनगर हाइवे पर स्थित शतानी नुल्ला के पास हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक के घायल होने की खबर है। इस गाड़ी में सवार सभी यात्री राज्य के बाहर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी बिहार के रहने वाले थे। मजदूरी के लिए श्रीनगर जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों के निकालने का काम शुरु किया। सूमो में सवार लोगों में से पांच लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जबकि उपचार के लिए ले जा रहे घायलों ने से एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को प्रथामिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। यात्रियों के गंभीर घायल होने की वजह से इस सब एसकेआईएमएस श्रीनगर ले जाया गया है।
 
हादसे में मरने वालों में हुसैन इमाम पुत्र करीमउल्लाह शाह, अहमदउल्ला अंसारी पुत्र ताजमुल्लाह, फरमान शाह पुत्र रहमतउल्लाह शाह, रसूल अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, हारुन शाह सभी चंपारन बिहार के रहने वाले हैं। बाकी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे की शिकार हुई टाटा सूमो का नंबर 'जेके02डब्ल्यू 6214' है। सूमो को पंपोर निवासी मो. यूसुफ चला रहा था। हादसे के शिकार हुए लोगों में ड्राइवर भी शामिल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें