फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फायरिंग में सरपंच समेत 6 की मौत, 22 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पुंछ जिले के साब्जियां और बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों में लगातार गोलाबारी की जा रही है। गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान ने दिन भर भारतीय इलाकों में जमकर मोर्टार बरसाए। भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से पाक की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जबाव दिया गया है।

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में भी तक बालाकोट सेक्टर में 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें बालाकोट के सरपंच भी शामिल हैं। मरने वालों में एक महिला और 12 साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

सीमा से सटे लगभग 30 गांव बुरी तरह से प्रभाव‌ित

पाक‌िस्तान की ओर से की जा रही लगातार फायर‌िंग के चलते लोगों ने अपने घर छोड़ द‌िए है। पाक‌िस्तानी गोलाबारी से सीमा से सटे पांच सेक्टर के लगभग 30 गांव बुरी तरह से प्रभाव‌ित हुए हैं। फायरिंग में 22 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

पाक‌िस्तान की गोलीबारी में मारी गई मह‌िला का नाम नुसरत बेगम बताया जा रहा है। पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान करामत हुसैन (बसोनी के सरपंच), अब्दुल रहमान और मोहम्मद अमीन के रूप में हुई है। गंभीर रुप से घायल लोगों को इलाज के लिए एयरलिफ़्ट कर जम्मू लाया गया है।

ऐसा बताया जा रही है क‌ि शन‌िवार को पाक‌िस्तान की ओर से एक कार को न‌िशाना बनाते हुए मोर्टार दागा था ज‌िसे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को देखने के ल‌िए आसपास पाक के लोग इकट्टे हुए थे। तभी पाक‌िस्तान ने फ‌िर भारी गोलाबारी शुरु कर दी। भारी तादात लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान चालबाजियां बंद करे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ़्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर पीएम पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा क‌ि, हमारे प्रधानमंत्री को किसी के जन्मदिन और राष्ट्रीय दिवस पर ट्वीट करना तो याद रहता है, लेकिन आज पांच लोगों की मौत पर वो ट्वीट कर शोक नहीं जता पाए। ये देखकर बहुत दुख हुआ।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी पर कड़ी नाराजगी जाह‌‌िर करते हुए कहा क‌ि इस्लामाबाद, जम्मू-कश्मीर के लोगों को कष्ट पहुंचाने के लिए सैन्य चालबाजियां बंद करे। सईद ने कहा, हम सीमा पर रह रहे अपने बेबस लोगों को सीमा पार से की जाने वाली चालबाजियों का शिकार बनने नहीं देंगे।
विज्ञापन

192 बार सीजफायर का उल्लंघन

पिछले एक सप्ताह में पुंछ में एलओसी पर लगातार गोलाबारी बढ़ी है। सीमा पर गोलाबारी के बीच भारत और पाकिस्तान के सैनिकों में भी तल्‍खी बढ़ चुकी है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अटारी बॉर्डर पर मिठाईयों का आदान-प्रदान भी नहीं किया गया।

यह लगातार सातवां दिन है जब पाकिस्तान के जवानों की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग की जा रही है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर 26 जुलाई तक पाकिस्तान 192 बार सीजफायर एग्रीमेंट का उल्लंघन कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें