फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को साढ़े छह लाख क्विंटल चावल जारी

Sat, 27 Sep 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा उच्च स्तर के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इस मौके पर जानकारी दी गई कि अभी तक बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क बांटने के लिए साढ़े छह लाख क्विंटल चावल जारी किये गये हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर जिले की सामान्य जरूरत 63900 है, जबकि 80000 क्विंटल जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि पिछले दस दिनों से सेब को घाटी से मंडियों तक पहुंचाने के काम में तेजी आई है। इस महीने छह हजार से ज्यादा फलों के ट्रक भेजे जा चुके हैं, जबकि महीने के अंत तक यह संख्या सात हजार तक होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही घाटी में पानी निकालने के प्रबंधों की भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि बाढ़युक्त क्षेत्रों से पानी निकालने के लिये दो सौ पंप लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली-पानी की बहाली पर भी जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएम को बताया गया कि 80 से 85 प्रतिशत तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही पीने के पानी की सप्लाई संतोषजनक है। पीएचई विभाग की आपूर्ति दस दिनों में बहाल होने की संभावना है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए 79 पुलों और 653 किलोमीटर तक की सड़कों को अभी तक बहाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें