प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 590 मरीज सामने आए। इसमें 157 जम्मू और 433 कश्मीर संभाग के रहे। इसके साथ ही रिकॉर्ड 905 मरीज ठीक हो घरों को चले गए। प्रदेश में पहली बार एक साथ इतने मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसमें 160 जम्मू और 45 कश्मीर संभाग के हैं। वहीं 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें 9 लोगों की घाटी में और एक मरीज की मौत जम्मू में हुई।
यह भी पढ़ेंः एक साल में बदल गया कश्मीर का चेहरा, अलगाववाद की निकली हवा, गायब हो गए पत्थरबाज
प्रदेश में 590 नए केस के साथ कुल आंकड़ा 22006 पर पहुंच गया है। जम्मू जिले में एक और महिला मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही मौतों की संख्या बढ़कर 407 पर पहुंच गई है। जम्मू जिले में सामने आए नए 72 मामलों में 34 कोरोना मरीजों के संपर्क में रहे हैं। बीस ट्रेवलर्स हैं।
बाकी मामलों में नानक नगर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में कार्यरत एक महिला हेल्थ वर्कर पॉजिटिव पाई गई हैं। चार गर्भवती महिलाएं और गांधीनगर, रिहाड़ी, सैनिक कॉलोनी, छन्नी हिम्मत से भी नए मरीज मिले हैं। वहीं जीएमसी में उपचारधीन जम्मू जिले के मीरां साहिब की 82 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई।
जिला आधार पर बात करें तो श्रीनगर में 180, बारामुला में 122, पुलवामा में 14, कुलगाम में 11, शोपियां में छह, अनंतनाग में 35, बडगाम 39, कुपवाड़ा में 33, बांदीपोरा में 36, गांदरबल में 56, जम्मू में 72, राजोरी में 11, रामबन में 24, कठुआ में 12, उधमपुर में 14, सांबा में आठ, डोडा में एक, रियासी में सात, किश्तवाड़ में आठ नए मामले आए हैं।
श्रीनगर में एक साथ 519 मरीज स्वस्थ
श्रीनगर में बीते 24 घंटों में 519 मरीज स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही यहां 180 नए मरीज आए। जिले में कोरोना से अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कुल 5333 मामलों में 2433 एक्टिव केस हैं। 2765 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः नए जम्मू-कश्मीर का एक सालः तीन दशक से नासूर बने अलगाववादियों के घरों से भी उठने लगे विकास के स्वर