फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीबारी के बीच ईद मनाने वतन पहुंचे 56 अकीदतमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से जारी गोलीबारी के बीच 56 अकीदतमंद अपने रिश्तेदारों के साथ ईद-उल-फितर मा पीओके से कश्मीर पहुंचे।
विज्ञापन


एक तरफ पाकिस्तानी सीमा की तरफ से लगातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सीमा पार से जारी गोलीबारी के बीच कुछ बाशिंदे शांति का पैगाम लेकर भारत पहुंचे हैं। ईद के मुबारक मौके पर अपनों के साथ ईद मनाने के लिए सीमा पार से 56 परिवार आए हैं।

1947 में अपने रिश्तेदारों से बिछुड़ने के बाद यह 56 लोग कश्मीर पहुंचे हैं। ईद-उल-फितर मनाने के लिए मंगलवार को यह परिवार अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचे। इन 56 लोगों में 16 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

उडी पोस्ट के रास्ते 12 लोग वतन लौटे

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित उत्तरी कश्मीर के उडी की कमान पोस्ट के रास्ते 12 लोग ऐसे भी वतन वापस लौटे हैं जो कई साल पहले पाक अधिकृत कश्मीर रहने के लिए गए थे।

यह लोग अब अपने परिवार वालों के साथ दोबारा से कश्मीर में ही रहेंगे। इन 12 लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 4 कश्मीरी भी पाक अधिकृत कश्मीर स्थित अपने रिश्तेदारों के घर ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाने के लिए गए।
विज्ञापन

सात पाकिस्तानी वापस लौटे

इसके इलावा 7 पाकिस्तानी, जो कश्मीर अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे, वीजा अवध‌ित खत्म होने के बाद वापस लौटे। इन 7 लोगों में 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे।

गौरतलब है कि कारवान-ए-अमन बस सेवा 7 अप्रैल 2005 में शुरू हुई थी, जिससे हजारों बिछुड़े परिवारों का मिलना संभव हो पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें