फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी को 56 भोग लगाया, मां महालक्ष्मी को लगाया सौ किलो लड्डू का भोग

Mon, 16 Nov 2020 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी को 56 भोग लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर मां वैष्णो के दरबार में दिव्य आरती की गई और छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं, मां महालक्ष्मी को भी 100 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। पवित्र प्राचीन गुफा परिसर को छप्पन प्रकार की मिठाइयों से सजाया गया था। 
विज्ञापन


मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती के बाद पुजारियों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मां वैष्णो देवी के सभी पवित्र स्थलों को शुद्ध देसी घी के दीयों के साथ सुसज्जित किया गया था। 

श्रद्धालुओं ने मां के अलौकिक दर्शन कर देश में सुख-शांति के साथ ही जल्द कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की। दूसरी ओर रविवार को गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट पर्व पर धर्मनगरी के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भगवान को भोग लगाया गया। मुख्य आयोजन प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर में हुआ।.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें