फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इस्कान की ओर से वीरवार को शहर के कच्ची छावनी स्थिति रेडक्रास भवन से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान पवित्र रथ को रस्सी से खींचने के लिए हर कोई उत्साहित दिखा। शहर में दिनभर चारों और हरे रामा, हरे कृष्णा की गूंज रही। रथयात्रा में 40 फीट की ऊंचाई वाले रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और महारानी सुभद्रा ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा वीरवार को दोपहर दो बजे कच्ची छावनी रेडक्रास भवन से शुरू हुई। इस दौरान भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। पवित्र राथ के आगे बच्चों और महिलाओं की टोली के साथ बैंड बाजे की थाप पर हर कोई थिरकता दिखा। रथयात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं का जोश और उत्साह चरम पर था, जिस भी क्षेत्र से रथ यात्रा निकली वहां भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। हर कोई भगवान के दिव्य दर्शन को उत्सुक दिखा।
रथयात्रा कच्ची छावनी से शुरू हुई और परेड, शालामार रोड, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार, शहीदी चौक, रघुनाथ मंदिर, हरी मार्केट, गुम्मट बाजार, विनायक बाजार, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, कनाल रोड, गेस्ट हाउस, तालाब तिल्लो से होते हुए देर रात कश्मीर हिल्स रिजार्ट पाटार बोहड़ी रोड पर समाप्त हुई। इस दौरान स्वामी नवयोग्रेंद्र महाराज के आसपास अन्य लोग बैठे थे। महराज ने भगवान को चढ़ाए फूलों को आशीर्वाद स्वरूप भक्तों को दिए। इस दौरान चारों और हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे की गूंज रही।
विज्ञापन

----
विशेष रंगोली ने खींचा ध्यान
भगवान जगन्नाथ के पवित्र रथ के सामने बड़ी और आकर्षक रंगोली ने भक्तों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। रंगोली के रंग की खूबसूरती देखने लायक थी। रथयात्रा में शामिल हर कोई इसे मोबाइल में कैद करता दिखा। रंगोली के साथ रथ के मार्ग पर भी रंग बिछाए गए। रंग से सजे मार्ग पर भगवान का रथ आगे बढ़ता गया।
-----
पूर्व विधायक पहुंचे रथयात्रा में
कच्ची छावनी स्थिति रेडक्रास भवन में पवित्र रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और महारानी सुभद्रा की विधिवत रूप से आरती की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, कवींद्र गुप्ता, भाजपा नेता युद्धवीर सेठी और अन्य वरिष्ठ लोगों ने भगवान जगन्नाथ की आरती में भाग लेकर सुख समृद्धि की कामनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें