अखनूर। डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन चौधरी लाल सिंह ने कहा कि जम्मू के लोगों को अपने हक के लिए एकजुट होकर कश्मीर के नेता के खिलाफ मुहिम चलानी होगी। तभी जम्मू के लोगों को हक मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस ने मात्र वोट की राजनीति की है।
वह सोमवार को कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ हमेशा की भेदभाव होता रहा है। डोगरा स्वाभिमान संगठन इस भेदभाव को मिटाएगा। इस अवसर पर केपी सिंह, राम लाल, मोहन लाल, बोध राज आदि मौजूद थे।