अखनूर। कस्बे के सेवानिवृत्त सेंट्रल आर्म्ड पैरा मिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमला करने का स्वागत किया गया। केंद्र सरकार से मांग की गई कि ऐसी कार्रवाई दोबारा भी की जाए।
एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि आज का भारत नया भारत है। इसके साथ कभी ऐसी हरकत करोगे तो भारत अपनी रक्षा खुद करना और जवाब देना जानता है। उन्होंने कहा कि इस घड़ी में पैरा मिलिट्री देश के साथ है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर देश के लिए रक्षा करने के आगे आ जाएगा। उन्होंने कहा कि एयर सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए और आतंकवादियों के लिए कड़ी चेतावनी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने युद्ध के बारे में सोचा तो पाकिस्तान के लिए अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ यह अंतिम लड़ाई होगी। जिसमें पाकिस्तान की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर सोम शर्मा, अजीत कुमार मौजूद थे। ब्यूरो
----
अखनूर फोटो परिचर्चा
आतंकी शिविर नष्ट करना जारी रखा जाए
कई संगठनों ने एयर स्ट्राइक का समर्थन किया
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। आतंकवाद पर एयर स्ट्राइक पर क्षेत्र के कई संगठनों ने सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को नष्ट करने क्रम जारी रखने का आग्रह किया है।
रिटायर्ड सैनिक सोम नाथ शर्मा ने कहा कि देश के लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। जिस पर पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंप को नष्ट करने की कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। ऐेसे में पाकिस्तान में अन्य आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए जल्द ही कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में है तो उसका नाम नक्शे से मिट जाएगा।
भाजपा के प्रदेश अनुसूचित जाति के अध्यक्ष जगदीश भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंपों को नष्ट किया गय। पुलवामा में शहीद जवानों का बदला ले लिया है। अगर पाकिस्तान ने देश में और कुछ किया या आतंकियों को समर्थन जारी रखा तो ऐसे ही हमले होंगे।
भारदा कलॉ के पंच जीवन शर्मा ने सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की सेना में इतना बल है कि जो भी देश की आनबान के खिलाफ जाएगा। उस पर कार्रवाई करके अपनी क्षमता दिखा सकता है। पाकिस्तान में जारी आतंकी शिविरों पर हमला करके विश्व को दिखा दिया है।