कठुआ। पिछले लगभग एक माह से हड़ताल पर चल रहे नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। जिला स्वास्थ्य सोसायटी के चेयरमैन डीसी कठुआ रोहित खजूरिया ने शनिवार को 14 एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। इनमें छह मेडिकल अधिकारी, दो ओटी टेकभनीशियन, एक एक्सरे टेकभनीशियन, तीन ब्लाक अकाउंट मैनेजर, एक डीईआईसी मैनेजर और एक ब्लॉक मानिटरिंग इवेल्यूएशन आफिर शामिल है। जारी आदेश में साफ कहा गया है कि 12 तारीख को जारी सामूहिक नोटिस और 14 को जारी व्यक्तिगत नोटिस पर भी इन कर्मियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की, जिस कारण कार्रवाई नहीं की। सनद रहे कि जिले में करीब 400 एनएचएम कर्मचारी मांगों को लेकर गत एक माह से हड़ताल पर है। इन पर आने वाले समय में गाज गिरने की संभावना है।
इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
बर्खास्त किए गए मेडिकल अधिकारियों में पीएचसी गुड्डू फलाल से डा. अमित गुप्ता, टीएचसी हट से डा. रमन कुमार, टीएचसी भड्डू से डा. शीतल शर्मा, पीएचसी उच्चा पिंड से डा. आरती गुप्ता, पीएचसी लोहाई से डा. सुनील सिंह च पीएचसी कोटी चंडयार से डा. रामेश्वर ठाकुर शामिल हैं।