फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना और पुलिस के बीच तकरार, एसएसपी ने बोला सॉरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में कर्फ्यू के बीच जानीपुर में पैदा हुए तनाव के दौरान वहां तैनात सेना के एक जवाम पर पुलिस ने लाठी चला दी। जवान ने अपने सीनियर को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति असहज व तनाव पूर्ण हो गई। सीनियर सैन्य अधिकारी ने तत्काल एसएसपी से बात कर इस मुद्दे पर गंभीर आपत्ति जताई। इसके बाद मौके पर ही एसएसपी तेजिंदर सिंह सेना के अधिकारी से बार-बार सॉरी बोलते नजर आए। वहीं सेना के अधिकारी ने सख्त लहजे में एसएसपी से कहा कि वह पुलिस की मदद और हालात को काबू करने ही वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के पास मौजूद साक्ष्य के मुताबिक सेना के अधिकारी ने फौरन मुद्दा एसएसपी के सामने रखा। उन्होंने एसएसपी से कहा कि पुलिस का तरीका सही नहीं है। न ही वह भीड़ को काबू कर पा रही है न सेना के काम से संतुष्ट नजर आ रही है। हम यहां खून के आखिरी कतरे तक देश की सुरक्षा के लिए खड़े हैं। वहां आपके पुलिसकर्मी सेना पर लाठी चला दे रहे। इस पर एसएसपी ने कहा कि शायद पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं पाए। इस पर सेना के अधिकारी ने आश्चर्यचकित होकर कहा कि अगर सेना की वर्दी में पुलिस जवानों को नहीं पहचान पा रही है, तो भगवान ही मालिक है। इसके बाद एसएसपी तेजिंदर सिंह लगातर उनसे सॉरी बोलते हुए नजर आए।

सेना ने वापस बुला ली टुकड़ी
कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सेना के एक अन्य सीनियर अधिकारी के संज्ञान में मामला आते ही, उन्होंने सेना की टुकड़ी वापस बुला ली। उन्होंने पुलिस को कमान सौंप दी। कहा कि पुलिस का ऐसा बर्ताव बर्दाश नहीं। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत से मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें