फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में सीजफायर के उल्लंघन के बाद सीमावर्ती गांवों के लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चार दिन में दूसरी बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे सीमा से सटे गांवों के लोगों में फिर से दहशत व्याप्त है। वहीं, लोगों में सरकारों के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर के चांदवा पोस्ट पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस कारण पोस्ट के लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों भय का माहौल है।
15 जनवरी को पानसर पोस्ट पर पाकिस्तानी गोलाबारी की और स्नाइपर शॉट से सहायक कमांडेंट को शहीद कर दिया था। शुक्रवार को फिर सीजफायर उल्लंघन के बाद सीमावर्ती लोगों पर दहशत में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


खुशियों में खलल डालने का आदी हुआ पाकिस्तान
रोज-रोज के इस झंझट से छुटकारा मिले तो हम भी शादी जैसे समारोह में बेफिक्र होकर खुशी मनाएं। ऐसे माहौल में हर वक्त यह डर बना रहता है कि न जाने कब पाकिस्तान खुशियों में खलल डाल दे। करोल कृष्णा निवासी सुरेश कुमार, चकड़ा के राकेश शर्मा ने कहा पाकिस्तान हमारी खुशियों में खलल डालने का आदी हो चुका है। शादियों का सीजन जारी है और एक हफ्ते में दो बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। शादियों का सीजन, बच्चों की परीक्षाएं और फसलों की कटाई का समय होने पर पाकिस्तानी नापाक हरकत को अंजाम देता है। केंद्र सरकार से गुजारिश है कि इस समस्या खत्म किया जाए, ताकि बिना भय से लोग काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें