फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में नए पद दो हफ्तों तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राज्य फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। सूत्रों की मानें तो एक हफ्ते के भीतर इन पदों की भर्ती शुरू की जा सकती है। सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से इनकी भर्ती की जाएगी। एफएसएल की ओर से एसएसबी को 20 पद रेफर किए गए थे।
विज्ञापन

दरअसल, अमर उजाला ने इस मामले को उजागर किया गया था कि एफएसएल बंद होने जा रहा है। क्योंकि विभाग के चार मुख्य एक्सपर्ट 2020 तक रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद विभाग हरकत में आया है।
जानकारी के अनुसार इन 20 पदों में 4 पद एक्सपर्ट एचओडी के होंगे। नौ पद सहायक वैज्ञानिकों और सात पद स्पोर्टिंग स्टाफ के होंगे। विभाग में इस समय बायोलॉजी विभाग के एचओडी का पद खाली है। बैलेस्टिक का अगले महीने खाली होने जा रहा है। ऐसे में विभाग चाहता है कि इन दोनों विभाग के एचओडी के अलावा अन्य दो विभागों के एक्सपर्ट एचओडी के पद भी भरे जाएं। एफएसएल के निदेशक आनंद जैन ने बताया कि उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। एसएसबी की ओर से इसकी भर्ती की जाएगी। विभाग ने कुछ आधुनिक उपकरण लाने की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें