फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली चराना में बवाल, हमला करने वाले अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी नदी किनारे बेलीचराना इलाके में शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नावाबाद थाना में एफआईआर कर ली है। दूसरी ओर घटना के दूसरे दिन रविवार भी मिनी बेली चराना (जावेद नगर) और चौथे तवी पुल पर पुलिस का पहरा रहा। लोगों में भय की स्थिति रही। हालांकि दिन भर इलाके में शांति बनी रही।
विज्ञापन

विदित रहे कि शनिवार को जेडीए, नगर निगम, वन विभाग समेत पुलिस जवानों पर लोगों ने पथराव किया था। इसमें पुलिस कर्मी सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जेडीए की मशीनरी को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस एवं जेडीए अधिकारियों पर पथराव करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। भगवती नगर के चौथे पुल पर लगे कैमरों की मदद से फुटेज जांची जा रही है। कुछ लोगों का पुलिस को पता है, लेकिन कुछ की पहचान नहीं हो रही है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। कुछ लोग शक के घेरे में हैं। इलाके में हालात सामान्य हैं। किसी तरह का सांप्रदायिक मामला नहीं था। कुछ लोग अतिक्रमण का विरोध कर रहे थे। उन्होंने ही बवाल किया। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीमा नबी, एसडीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें