फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस लाइन में फायर करने पर कांस्टेबल सस्पेंड

Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
रियासी के गीतानगर में जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को दोपहर के समय एक कांस्टेबल ने हवा में तीन फायर कर दिए। बाद में कांस्टेबल को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए गए। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिला पुलिस लाइन में तैनात सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल उत्तम सिंह ने अपनी राइफल से जिला पुलिस लाइन में मंगलवार दोपहर को एक-एक कर तीन फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद पुलिस लाइन के भीतर दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान सभी सतर्क भी हो गए।

फायरिंग होने का पता लगाया जाने लगा। बाद में पता चला कि कांस्टेबल उत्तम सिंह ने फायर किए हैं। जिला पुलिस लाइन के डीएसपीडीआर ने कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए। बाद में उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। जिला पुलिस लाइन में एक-एक कर हुए फायर के बाद उसके आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत पैदा हो गई। काफी समय तक लोग फायरिंग होने के कारणों के बारे में पता लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें