फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोरी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। छन्न अरोड़ियां गांव के लोगों ने सोमवार को मवेशी चोरी के मामले में काई कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गांव से कुछ गाय और बैल चोरी हुए हैं। जिसकी रिपोर्ट भी की गई लेकिन अभी तक मवेशी चोर पकड़े नहीं गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चोरी हुए मवेशियों की तस्करी भी हो सकती है। ऐसे में पुलिस को जल्द इस मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल केआर रैना, दुर्गा दास, राजकुमार, रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से छन्नी के साथ साथ फत्तुचक्क इलाके से गाय और बैल चोरी हो गए हैं और पशु तस्करी का भी प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरत से नहीं ले रही है और रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी मवेशी चोरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण मामला नहीं है। किसी गांव से मवेशी चोरी होना और पशु तस्करी के मामले भी पकड़े जाना दोनों घटनाएं एक साथ हो रही हैं। ऐसे में कैसे पुलिस इसे साधारण चोरी की तरह ले रही है। उन्होंने कहा कि चोरों को पकड़ा जाना चाहिए और पशु तस्करी के प्रयास करने वालों से भी पूछताछ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें