फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में पकड़ा 50 किलो मिलावटी पनीर

Fri, 01 Aug 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने वीरवार को लगभग 50 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। इसमें बताया गया था कि जेके02एके-9327 नंबर की एक गाड़ी अखनूर की ओर आ रही है जिसमें मिलावटी पनीर लदा है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने विशेष नाका लगाया और उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान मिलावटी पनीर बरामद हुआ। आरोपी वाहन चालक की पहचान खौड़ निवासी राम पॉल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पनीर के नमूने लेकर प्रारंभिक जांच की। इसमें मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद उक्त पनीर को नष्ट कर दिया गया। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मिलावटी खाद्य पदार्थों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें