फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हाईवे पर हादसों से अमंगल, दो बच्चों सहित 8 की मौत

Tue, 16 Aug 2016 09:01 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रियासत के दो हाईवे रूटों पर हादसों में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जम्मू-राजोरी हाईवे रूट पर कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकोें की पहचान अड़ी मेंढर गांव निवासी लेक्चरर सज्जाद हुसैन, उनके पुत्र वजाहत (13), बेटी सनम सज्जाद (16), पिता बशीर और भाई इरशाद अहमद  के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह परिवार एक सदस्य का जम्मू में इलाज करवाकर घर लौट रहा था। वहीं कठुआ जिले के चंदवां मोड़ इलाके में जम्मू-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे पुलिया की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में मरीज और डॉक्टर सहित तीन लोगाें की मौत हो गई।

पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मरीज विशाल निवासी रियासी, डा. मानव कुमार गुप्ता और पवन के रूप में हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

जेब से पर्स निकालने के चक्कर में बिगड़ा एंबुलेंस का संतुलन

हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : Amar ujala
जम्मू-राजोरी हाईवे पर दलोगड़ा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अल्टो कार (जेके11बी-7280) बेकाबू होकर करीब पचास फुट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस सूत्रों ने बताया मेंढर तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गांव अड़ी के रहने वाले सज्जाद बीमार पिता का जम्मू में इलाज करवाने के बाद परिवार के साथ घर लौट रहे थे।

दोपहर बाद करीब एक बजे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह और डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू करवाया। कार में सवार पांचों सदस्यों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने सनम सज्जाद को छोड़कर अन्य चार को मृत घोषित कर दिया। सनम सज्जाद की सांसें अस्पताल पहुंचने तक चल रही थीं, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

कठुआ जिले में चंदवां मोड़ पर हादसे का शिकार हुई एंबुलेंस श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कटड़ा से पंजाब जा रही थी। पुलिया की दीवार से टकराने के बाद एंबुलेंस हाईवे पर पलट गई। भीषण टक्कर से एंबुलेंस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीन को मृत लाया घोषित कर दिया गया। यह एंबुलेंस रियासी के रहने वाले मरीज विशाल को परिजनों और चिकित्सा कर्मियों की टीम के साथ पंजाब ले जा रही थी।

हादसे में घायलों की पहचान तीमारदार दीपक, विकास, राहुल और संजीव सभी निवासी रियासी और डोडा अस्सर के रहने वाले अशरफ के रूप में हुई है। अशरफ को जम्मू रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के चालक ने पैंट की जेब से पर्स निकालने का प्रयास किया जिससे उसका संतुलन बिगड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें