फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Accident: रियासी में हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच लोग घायल

Mon, 29 Jun 2026 02:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रियासी के चसाना इलाके में एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरा वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के चसाना क्षेत्र में सोमवार को एक मालवाहक वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाहन (नंबर JK20C 8328) हसोते से सुंगरी की ओर जा रहा था तभी चन्ना इलाके में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में मोहम्मद हफीज (22), उनकी पत्नी गुड्डी बेगम (22), जफ्फर हुसैन (16), नादिम चौधरी (3) और सियबा (9 माह) घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सब-सेंटर चसाना में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद हफीज और गुड्डी बेगम को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें