फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः चोर-उच्चकों की अब खैर नहीं, कार्रवाई में भी आएगी तेजी, जानें क्या है वजह

Thu, 21 Dec 2017 12:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
जम्मू पुलिस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
थानों में जल्द ही मैन पावर की कमी दूर हो जाएगी। हाल ही में भर्ती किए गए पुलिस कांस्टेबलों की नियुक्ति थानों में की जाएगी। मौजूदा समय में थानों में मैन पावर की कमी से रात को होने वाली गश्त, थानों में आने वाले मामलों की जांच और अन्य ड्यूटी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


रियासत में कुल 227 पुलिस थाने हैं। हर एक थाने के हिसाब से अलग-अलग मैन पावर की जरूरत है, लेकिन इसमें 40 से 60 फीसदी कमी है। इसमें जांच अधिकारी, संतरी और गश्त करने वाले शामिल हैं।

हाल ही में पुलिस विभाग में 4956 पुलिस कांस्टेबल भर्ती किए गए हैं। इनमें एक हजार एग्जीक्यूटिव शामिल हैं। जो सीधे थानों में जाएंगे। यदि हर थाने में पांच नए पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए तो काफी हद तक राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


यह काम हो रहे प्रभावित
सूत्रों का कहना है कि हर एक थाने में तैनात पुलिस कर्मी को 18 घंटे से अधिक ड्यूटी देनी पड़ रही है। हर एक थाने के अंतर्गत दरबार मूव के चलते रोज कोई न कोई मूवमेंट होती है। इसमें भी पुलिस को तैनात करना पड़ता है।

लेकिन मैन पावर की कमी से न ही ठीक प्रकार से गश्त हो रही है और न ही बीट सिस्टम पर ही सही से काम हो रहा है, बल्कि थानों में जांच अधिकारी भी नहीं है, जिससे मामलों की जांच भी प्रभावित हो रही है। हर एक थाने में दो से आठ सब इंस्पेक्टर, कई थानों में पांच सहायक सब इंस्पेक्टर की कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें