फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अगस्त तक नहीं मिलेगी मोबाइल 4जी इंटरनेट सेवा, इसलिए गृह विभाग ने बढ़ाई पाबंदियों की मियाद

Wed, 29 Jul 2020 10:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
मोबाइल पर 4जी इंटरनेट बहाली के कयासों को विराम लगाते हुए प्रदेश के गृह विभाग ने पहले से जारी पाबंदियां 19 अगस्त तक बढ़ा दी हैं। आदेश में यदि कोई संशोधन नहीं किया गया तो हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट पर 19 अगस्त तक पाबंदी रहेगी। केवल ब्रॉड बैंड व मैक बाइंडिंग के साथ फिक्सड लाइन इंटरनेट कनेक्शन पर ही यह सेवा मिलेगी। 
विज्ञापन


गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा ने कहा है कि प्रदेश में अगले कुछ हफ्ते संवेदनशील हैं। सांविधानिक बदलाव की वर्षगांठ पांच अगस्त और स्वतंत्रता दिवस पर देश विरोधी तत्व हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर माहौल खराब कर सकते हैं। 

इसके पुख्ता इनपुट भी हैं। इन परिस्थितियों में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी जरूरी है। उल्लेखनीय है कि मोबाइल पर 4जी इंटरनेट सेवा को लेकर उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कोई आपत्ति न होने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पांच अगस्त पर मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी हटने के कयास भी लग रहे थे। इससे संबंधित फर्जी आदेश भी वायरल किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें