फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में 48 लोगों ने महामारी को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिलेवासियों के लिए शनिवार का दिन काफी राहत भरा रहा है। शनिवार को जिले में 48 लोग महामारी को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही रियासी में मात्र 71 मामले शेष रह गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में संक्रमण के यह मामले भी समाप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी, पौनी, कटड़ा और माहौर से संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया आया है। सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को आया एक यात्री संक्रमित मिला है, जिसके बाद उसे रेलवे स्टेशन से ही लौटा दिया गया है। एक सप्ताह से संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। सभी स्वास्थ्य ब्लॉक में इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे हैं। संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें