फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की आशंका: सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर घाटी में 48 घंटे में टेरर अटैक के मिले इनपुट, सुरक्षा कड़ी

Wed, 23 Jun 2021 08:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इस बीच जानकारी मिल रही है कि जिस समय दिल्ली में यह बैठक चल रही होगी, वहीं दूसरी तरफ भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहेंगी। दरअसल इस बैठक को लेकर घाटी और समेत एलओसी पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।  
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर खासकर घाटी में आतंकी घटनाओं के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार अगले 48 घंटे में कश्मीर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड व आईईडी हमले तथा हथियार लूट की घटनाओं को आतंकी तंजीमों की ओर से अंजाम दिए जाने के इनपुट हैं। इसके बाद पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सभी नेशनल हाईवे समेत तमाम सड़कों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के काफिले गुजरने वाले रास्तों तथा हाईवे से जुड़ने वाले रास्तों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। रोड ओपनिंग पार्टियों को और गहनता के साथ छानबीन करने को कहा गया है। ड्यूटी के दौरान जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें