भद्रवाह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) भद्रवाह की ओर से जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 48 मामलों का निपटारा किया गया। इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।
इस मौके पर प्रिंसीपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज एवं डालसा चेयरमैन अशोक कुमार शवन मुख्य और उप न्यायाधीश रेणु डोगरा गुप्ता, सुशील सिंह, मुंसिफ संदीप सिंह सेन और विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट मुनीश मन्हास सम्मानित अतिथि थे। शिविर में कानूनी दल ने कानूनी सहायता क्लीनिक, लोक अदालत के लाभों के बारे जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डालसा अध्यक्ष अशोक कुमार शवन ने लोक अदालतों, शिक्षा का अधिकार, शोषण के खिलाफ अधिकार और डोर-टू-डोर जागरूकता, शिकायतों का समाधान, भाषण के अधिकार और अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर 48 मामलों का निपटारा करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।