फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi: तेज धूप के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह, बाजारों में रौनक, दर्शन के लिए 48,000 श्रद्धालु रवाना

Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा

सार

तेज धूप के बावजूद मां वैष्णो देवी के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों जैसे बाणगंगा, चरणपादुका, अर्धकुंवारी और सांझीछत पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप के बावजूद मां वैष्णो देवी के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों जैसे बाणगंगा, चरणपादुका, अर्धकुंवारी और सांझीछत पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सोमवार देर शाम 8:35 बजे तक 48,000 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। इसके बाद पंजीकरण कक्ष को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


रविवार को 48,300 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा सहायता और ओआरएस काउंटरों की विशेष व्यवस्था की है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यात्रियों की इस भारी संख्या से कटड़ा के होटल व्यवसाय और बाजारों में जबरदस्त रौनक बनी हुई है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें