रियासी। जिला में बुधवार को संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से उछाल आया है। रियासी में बुधवार को संक्रमण के 47 नए मामले मिले हैं, जिनमें 41 का यात्री हैं। वहीं, 17 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 139 मामले शेष हैं।
जिले में एक बार फिर संक्रमण के बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को ब्लॉक रियासी से चार और पौनी से दो लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, माहौर और कटड़ा से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके साथ ही 17 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। गौरतलब रहे कि कुछ दिनों से लगातार संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। मंगलवार को मामले सौ से घट कर 97 रह गए थे। लेकिन बुधवार को एक बार मामलोें में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। जिला प्रशासन ने जनता से एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।