फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला प्रशासन की तरफ से एसओपी के निर्देशों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई है। तहसीलदार मुंशी राम और एसएचओ विजय शर्मा ने बुधवार को नगर का दौरा कर बिना मास्क के बाजार आए लोगों से जुर्माना वसूला है। खास कर महिलाओं को मास्क का उपयोग सही प्रकार से करने के लिए कहा गया। दुकानदारों को भी दुकानों पर ज्यादा भीड़ नहीं लगाने की हिदायद दी गई। इसके साथ ही तीन-चार दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। सुला क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन की एक टीम ने नाका लगा वाहनों की जांच की। इस दौरान कोविड एसओपी का पालन नहीं करने वाले चालकों और यात्रियों के चालान काटे गए। उधर, म्यूनिसिपल कमेटी ने लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें