खराब मौसम के कारण वायुसेना मदद नहीं कर पा रही
केंद्रिय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने बताया कि वायुसेना इस बचाव कार्य के लिए तैयार है। राहत सामग्री से भरे दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर उधमपुर सैन्य स्टेशन पर खड़े हैं। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे उड़ नहीं पा रहे। जैसे ही मौसम साफ होता है, वे काम में जुट जाएंगे। एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर तैयार रखा गया है।सेना ने शुरू किया बड़ा अभियान
बचाव कार्य में भारतीय सेना के 300 जवान मौके पर डटे हुए हैं। लगातार तीसरे दिन जवानों ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद से मलवा हटाने, लापता लोगों को तलाशने का कार्य किया। सेना की मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। कई लोगों को खाना भी मुहैया कराया जा रहा है।
संबंधित वीडियो