फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 2023: वैष्णो देवी दरबार में 43 हजार श्रदालुओं ने लगाई हाजिरी, हेलिकॉप्टर-बैटरी कार सेवा रही जारी

Tue, 28 Mar 2023 02:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भवन पर भीड़ रही।  मौसम खुला रहने के कारण श्रद्धालुओं को कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा और बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा श्रद्धालुओं के लिए दिनभर मौजूद रही ।
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंचे भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा में चैत्र नवरात्र के छठे दिन सुबह से ही पंजीकरण कक्ष में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। रविवार को 43 हजार के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए भवन की और रवाना हुए। वहीं, हेलीकाप्टर, बैटरी कार व रोपवे की सेवा भी दिनभर जारी रही।

विज्ञापन


इस वर्ष चैत्र के पहले पांच नवरात्र में माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख 80 हजार के करीब पहुंच गई है। सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी गिरावट आई हैं मगर फिर भी शाम पांच बजे तक 27348 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर जयकारे लगाते हुए भवन की और रवाना हो चुके थे और कक्ष बंद होने में अभी पांच घंटे बाकी थे।

रात दस बजे तक 32 हजार का आकड़ा पार होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। वहीं भवन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भवन पर काफी भीड़ रही और हर श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शनों के उपरांत सीधा धर्मनगरी की और रवाना हो रहा था।
विज्ञापन


वहीं, मौसम खुला रहने के कारण श्रद्धालुओं को कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा और अर्दकुवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा श्रद्धालुओं के लिए दिनभर मौजूद रही ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें