फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में 42 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में तीन दिन से कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है। वहीं, रिकवर हुए लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जिले में सक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच की ट्रैवल हिस्ट्री है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक कटड़ा से सब से ज्यादा 24 संक्रमण के मामले मिले हैं। इसके अलावा माहौर से 10, रियासी से पांच और पौनी से तीन संक्रमित मिले हैं। उधर, 76 और लोगों ने महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 560 मामले सक्रिय हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही मामलों में कमी आने लगी है। प्रशासन ने लोगों से अभी भी ढिलाई नहीं बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें